जनपद चंदौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक द्वारा जनसुरक्षा हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

🔷पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक द्वारा जनसुरक्षा हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत-*

पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह पर बैरियर लगाकर सदिंग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, नये उम्र के युवकों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी, संदिग्ध व्यक्तियों, चार पहिया वाहनों में ब्लैक फ़िल्म लगाकर वाहन चलाने वालो को चिन्हित कर उन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.01.2026 को जनपदीय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले-11 सहित कुल 104 वाहनों व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों-14 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *