
🔷थाना मुगलसराय
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना मुगलसराय के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान वीआईपी गेट डिलक्स शौचालय के सामने से 02 संदिग्ध व्यक्ति जिनकी पहचान 1. सागर कुमार पुत्र किशोर गुप्ता निवासी दिघाबाटा थाना दिघा जनपद पटना बिहार उम्र 29 वर्ष 2. मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर साव निवासी परसा बाजार थाना परसा जिला पटना (बिहार) उम्र 36 वर्ष के रुप में हुई। जिनके कब्जें से 02 ट्राली बैग मिला जिसको चेक किया गया तो बैग में कुल 51 लीटर (180 मिली की कुल 192 सीसी व 750 मिली की कुल 24 सीसी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं077/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त-
1.सागर कुमार पुत्र किशोर गुप्ता निवासी दिघाबाटा थाना दिघा जनपद पटना बिहार उम्र 29 वर्ष
2.मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर साव निवासी परसा बाजार थाना परसा जिला पटना (बिहार) उम्र 36 वर्ष
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त मनोज कुमार
1.मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2.मु0अ0सं0- 54/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
विवरण बरामदगी-
कुल 51 लीटर (180 मिली की कुल 192 सीसी व 750 मिली की कुल 24 सीसी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2.उ0नि0 सुभाष प्रसाद थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
3.हे0का0 अभिषेक दुबे थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।