गुलाब बाग कार्यालयपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी गई।।


  • गुलाब बाग कार्यालय पर महानगर* अध्यक्ष ने सुनी मन की बात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार के ‘मन की बात’ में कहा नवंबर का महीना अपने साथ कई प्रेरणाएं लेकर आया है। अभी कुछ ही दिन पहले संविधान दिवस मनाया गया,अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराई गई, ये सब देश के लिए गर्व के पल हैं।
    कृषि क्षेत्र में भारत ने एतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया । देश में पिछली साल की तुलना में 100 मिलियन टन खाद्यान्न का अधिक उत्पादन हुआ।
    स्पेस सेक्टर की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस और भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं का जिक्र किया। वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 पर कार्य शुरू किया।
    मंगल ग्रह पर सैटेलाइट न होते हुए भी पुणे के युवाओं ने ड्रोन उड़ा कर विश्वास और सफलता की न्यू रखी , जो मिशन चंद्रयान 3 की आधारशिला बनी।
    खेलों में भारत ने अद्भुत सफलता हासिल की भारत को ओलंपियाड आयोजित करने का अवसर मिला।
    महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत बिना कोई मैच हारे , डेफ ओलंपिक में 20 मेडल, कबड्डी वर्ल्ड कप में जीत और वर्ल्ड बॉक्सिंग में पदक, महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की जीत समेत हर उपलब्धि ने देशवासियों का मन गर्व से भर दिया है। मुझे महिला क्रिकेट टीम से मिलने का मौका मिला यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल रहा।
    प्रधानमंत्री ने इस बार शहद उत्पादन पर भी खास चर्चा की। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में सुलाई के फूलों से मधुमक्खियां अनोखा शहद उत्पादन कर रही है जिसका रंग सफेद होता है। रामबन हनी को जीआई टैग मिला । आधुनिक प्रोसेसिंग के जरिए शहद को ब्रांडेड बनाकर गांव से शहर तक सप्लाई कर रहे हैं। जिससे वहां के लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
    नागालैंड में भी जनजाति के लोग शहद निकालने का काम कर रहे हैं भारत हनी प्रोडक्शन में रिकॉर्ड बना रहा है। खादी ग्रामोद्योग भी बी बॉक्स बाट कर शहद उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
    प्रधानमंत्री ने मन की बात में विशेष चर्चा करते हुए बताया, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत हुआ था, जिसका अनुभव आज आप वहां बने म्यूजियम में कर सकते हैं। ब्रह्म सरोवर पर गीता महोत्सव में विश्व की भागीदारी गर्व की बात रही। भूटान में भी गीता महोत्सव आरंभ हुआ।
    भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा एवं विश्व की सबसे प्राचीन भाषा के रूप में काशी तमिल संगमम चार का आयोजन नमो घाट पर होने जा रहा है। इस बार की थीम लर्न तमिल है। इस बार काशीवासी तमिलों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। हमारी आप लोगों से अपील है की तमिल संगमम क सभी लोग हिस्सा बने, एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने का उद्देश्य पूर्ण करें।
    प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल का जिक्र करते हुए कहा , जी-20 में मैंने नटराज की कांस्य प्रतिमा चांदी का अश्व आदि जी 20 में शामिल विभिन्न देश के प्रधानमंत्री को उपहार में दिया जिससे भारत के हस्त शिल्पियों को विश्व में मार्केट मिले।
    देश स्वदेशी की ओर लौट रहा है, क्रिसमस और नए वर्ष में खरीदारी करते वक्त आप सभी लोग लोकल फॉर वोकल का ध्यान रखिए । खरीदिए वही जो भारत में बना हो।
    इसके साथ ही उन्होंने विंटर टूरिज्म, खासकर उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते
    विंटर टूरिज्म के लोकप्रियता की बात साझा की ।
    आदि कैलाश में हुई हाई एल्टीट्यूड रन का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पर्यटन में किस तरह तेजी आई है। उन्होंने घूमने का प्लान बना रहे लोगों से हिमालय की सैर करने और विंटर टूरिज्म का अनुभव लेने को कहा।नौसेना की बढ़ी ताकत पीएम ने हाल ही में लॉन्च हुए INS माहे का जिक्र किया और कहा कि नौसेना की आत्मनिर्भरता की दिशा में ये बड़ा कदम है। इसके अलावा उन्होंने भूटान यात्रा के दौरान भगवान बुद्ध के अवशेष भेजे जाने की सराहना पर भी बात की।
    अंत में प्रधानमंत्री ने कहा एक ही दिन में समंदर में 4 किलोमीटर तैरना 80 किलोमीटर साइकलिंग और 42 किलोमीटर मैराथन पूरा करना, इस तरह का रिकॉर्ड भी हमारे देश की युवा बना रहे हैं। की बात में आपसे मिलना हमें नए अनुभव प्रदान करता है।
    महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,शालिनी यादव,रचना अग्रवाल, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, हरिकेसरी, कुश अग्रहरि ,अनिल उपाध्याय, कुंवरकांत सिंह, अजय सिंह, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, मनोज भारद्वाज ,अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, योगेश वर्मा, विनय पाठक, प्रमोद यादव मुन्ना, दीपक राय ,विनोद भारद्वाज ,सोमनाथ मौर्य ,पीयूष अग्रवाल, पिंटू जायसवाल ,जितेंद्र लालवानी ,सिंधु सोनकर, प्रमील पाण्डेय ,अशोक पाण्डेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *