एसआईटी टीम के द्वारा मेडिकल फॉर्म के दस्तावेजों की गई जांच।।

मकदमा अपराध संख्या 235/25, धारा-26D, NDPS act से संबंधित गठित SIT टीम द्वारा मेडिकल फर्मों की सत्यापन / दस्तावेजों की जाँच पड़ताल की गई।

दिनांक 26/11/2025 को थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 235/25, धारा- 26 D, NDPS act से संबंधित जांच हेतु, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गठित SIT टीम सरवणन टी एडीसीपी काशी के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में सम्बंधित विभिन्न मेडिकल फॉर्मों पर जाकर, फर्मों का भौतिक सत्यापन करते हुए, फर्मों के दस्तावेज की जांच पड़ताल की गई।

इस मौके पर SIT टीम के अध्यक्ष, सरवणन टी एडीसीपी काशी के साथ, एसीपी कोतवाली शुभम सिंह (सदस्य SIT), थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक अंकित कुमार सिंह, उप निरीक्षक विजय यादव, मय कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान दवा मंडी के विभिन्न प्रतिष्टानों पर लाइसेंस, बिलिंग प्रणाली, दवाओं के भंडारण, एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव, तथा अवैध/प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता आदि की विस्तृत जाँच की गई।

निरीक्षण के दौरान दवा विक्रेताओं को उचित रिकॉर्ड संधारण, वैध लाइसेंस प्रदर्शित करने तथा सभी गतिविधियों को दवा नियंत्रण विभाग के नियमों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि अवैध नशीली दवाओं की बिक्री या बिना बिल के लेन-देन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में दवा विक्रय को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाना, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दवाएँ उपलब्ध कराना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *