वाराणसी।5-डे बैंकिंग और पीएलआई योजना के विरोध में यूनियन बैंक में हड़ताल, जेपी मेहता परिसर में जोरदार प्रदर्शन।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 171.56505;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;

वाराणसी। बैंकिंग क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जेपी मेहता परिसर, वाराणसी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने मार्च 2024 में किए गए पांच दिवसीय बैंकिंग के वादे को अब तक लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, ईस्टर्न यूपी वाराणसी के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को जल्द लागू करने की मांग उठाई। एसोसिएशन का कहना है कि मार्च 2024 में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने के संबंध में आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है, जिससे बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में व्यापक निराशा है।

इसके साथ ही बैंककर्मियों ने भेदभावपूर्ण परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजनाओं के एकतरफा क्रियान्वयन का भी विरोध किया। एसोसिएशन के अनुसार वर्तमान पीएलआई व्यवस्था में वास्तविक रूप से कार्यरत और मेहनतकश कर्मचारियों के योगदान की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि प्रोत्साहन योजनाएं कर्मचारियों में आपसी भेदभाव पैदा करने के बजाय एकता और सहयोग को मजबूत करने वाली होनी चाहिए।

एसोसिएशन ने सरकार और भारतीय बैंक संघ से वर्तमान दृष्टिकोण पर पुनर्विचार कर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करने तथा लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने कहा कि बैंकिंग समुदाय देश निर्माण, वित्तीय समावेशन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार और बैंक प्रबंधन को सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, ईस्टर्न यूपी वाराणसी के अध्यक्ष दीपक चौधरी एवं महासचिव कौशलेन्द्र कुमार की ओर से सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और पीएलआई व्यवस्था में सुधार की मांग दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *