
वाराणसी। बैंकर्स की वर्षों से लंबित एवं पूर्णतः न्यायसंगत मांग 5-Days Banking को लागू कराने के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को शीर्ष संगठन UFBU के आह्वान पर प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल के क्रम में बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय वाराणसी पर अधिकारी-कर्मचारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान बैंकर्स ने सरकार एवं DFS (वित्तीय सेवा विभाग) से अपनी जायज मांग को स्वीकृति प्रदान कर जल्द लागू करने की मांग उठाई। इस अवसर पर सरकार और DFS की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
प्रदर्शन में 300 से अधिक बैंकर्स शामिल हुए। बैंकर्स ने एकजुट होकर 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मांग लंबे समय से लंबित है और इसे अब शीघ्र लागू किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संगठन के पदाधिकारी पवन गुप्ता, अंकित यादव, अक्षय पार्थ, अनंत मिश्र, सुशील गुप्ता एवं प्रवीण शंकर झा के साथ शशिकांत, प्रमोद, अभिषेक, अवनीश सहित महिला बैंकिंग साथी रचना, श्वेता, अर्चना और दीपा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैंकर्स ने कहा कि 5-Days Banking लागू होने से बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन अवकाश मिलेगा, जबकि बैंकिंग व्यवस्था को निर्धारित कार्यदिवसों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर एकजुटता जताते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।
क्रांतिकारी अभिवादन सहित—
पवन कुमार गुप्ता
अंकित यादव
बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संगठन, वाराणसी इकाई