वाराणसी : भाई-बहन ने कैंट स्थित होटल के कमरे में की खुदकुशी, हैदराबाद से दर्शन करने आए थे काशी, सिगरा थाना की पुलिस छानबीन में जुटी ।

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में स्थित होटल सिटी इन के कमरे में भाई-बहन ने खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद डीसीपी गौरव बंसवाल व सिगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के मुंह के झाग निकल रही थी। वहीं पास में कुछ गोलियां भी मिली हैं।फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की।

हैदराबाद निवासी युवक सुब्बा अपनी बहन के साथ चार दिन पहले वाराणसी आया था। दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। मंगलवार को जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले और कमरा भी नहीं खुला, तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ। कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, मोबाइल फोन और कमरे के एक्सटेंशन नंबर पर कॉल की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

होटल मैनेजर आशिफ ने बताया कि युवक ने आधार कार्ड में पता सिंकदराबाद, हैदराबाद दर्ज कराया था, हालांकि उस पते पर वे पिछले 12 वर्षों से नहीं रहते थे। दोनों के आईडी कार्ड में पिता का नाम एक ही दर्ज है, जिससे उनके भाई-बहन होने की पुष्टि होती है। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि होटल से दो लोगों की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कमरे को खुलवाया और दोनों को मृत अवस्था में पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *