हरितालिका तीज को लेकर काशी के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ीं महिलाएं।

वाराणसी। हरितालिका तीज को लेकर काशी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। 14 सितंबर को पड़ने वाले तीज व्रत से एक दिन पहले सुहागिन महिलाओं ने नए वस्त्र, साड़ियां, आभूषण, श्रृंगार सामग्री और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में तीज की खरीदारी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

हरितालिका तीज के मौके पर महंगाई का असर भी बाजार में दिखाई दे रहा है, लेकिन महिलाओं की आस्था के आगे महंगाई फीकी नजर आ रही है। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले दिनों की तुलना में तीज से जुड़ी खरीदारी में तेजी आई है।

महिलाओं का कहना है कि महंगाई भले ही बढ़ गई हो, लेकिन तीज का व्रत और इससे जुड़ी परंपराएं उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूरे श्रद्धा भाव से तीज का व्रत रखने की तैयारी कर रही हैं। पूजा सामग्री से लेकर साड़ी और श्रृंगार तक की खरीदारी को लेकर बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *