
चंदौली। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धानापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सलिल स्वरूप आदर्श के कुशल नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम ने दिनांक 12 सितंबर 2026 को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार उर्फ भुलेटू पुत्र स्व. अनरूप विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बिरना, थाना धानापुर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद संख्या 600/2023 में धारा 128 सीआरपीसी के तहत माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, चंदौली द्वारा वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह, होमगार्ड अशोक पीसी तथा पीआरडी शम्भूनाथ यादव, थाना धानापुर, जनपद चंदौली शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।