चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, बड़ी संख्या में वादों के निस्तारण के दिए गए निर्देश.

चंदौली। सदर तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जनपद के कार्यकारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली अशोक कुमार-XI, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, बैंक के अधिकारीगण, अधिवक्तागण सहित बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *