लोहता : अकेलवा चौकी इंचार्ज अमित यादव का 10 माह का कार्यकाल निर्विवाद और उपलब्धियों से भरा रहा। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, जमीन-विवादों का त्वरित निस्तारण और त्योहारों पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्यशैली की खुलकर सराहना की।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों पर फौरन सुनवाई और नियमित गश्त से आपराधिक घटनाओं में गिरावट आई। लोगों ने उम्मीद जताई कि नए प्रभारियों से भी इसी तरह सख्त व निष्पक्ष कानून-व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी।
