जनपद चन्दौली।गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग का शुभारंभ,मरीज को मिलेगी बेहतर सुविधा।

मुगलसराय/चंदौली।मुगलसराय बाईपास गोधना स्थित मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस विभाग का शुभारंभ श्री शिव तपस्या पासवान पूर्व विधायक चकिया एवम पावर ग्रिड डायरेक्टर व प्रोफ़ेसर डॉक्टर वी के दीक्षित सीनियर गैस्ट्रोलॉजिस्ट द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस नवसृजित एंडोस्कोपी की सुविधा से पाचन तंत्र संबंधी रोगों—जैसे गैस्ट्रिक समस्याएँ, लीवर रोग, आंतों की बीमारियाँ आदि—का आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सा के साथ बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।
अस्पताल के निदेशक सुभाष चंद्र तुलस्यान व मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तुलसियान ने कहा कि चंदौली जनपद का पहला अत्याधुनिक एंडोस्कोपी यूनिट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं ताकि मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *