
वाराणसी स्थित गुलाब बाग कार्यालय में आज पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जैसे ही में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत की खबर पहुंची, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा विशेष रूप से “झलमुरी भोज” का आयोजन कर खुशी का इज़हार किया। ढोल-नगाड़ों और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इसे “नए भारत के विकास और सुशासन की जीत” बताया।
इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है, जो राज्य के विकास की नई दिशा तय करेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस जीत को उत्सव के रूप में मनाया।