
समाचार आजकल।वाराणसी के सनबीम स्कूल एंड हॉस्टल, वरुणा में आयोजित I.I.M.U.N. (India’s International Movement to Unite Nations) 2026 सम्मेलन का शुभारंभ प्रेरणादायी माहौल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, रंगकर्मी एवं मोटिवेशनल स्पीकर बोमन ईरानी रहे। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए अपने जीवन के संघर्ष, धैर्य, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
अपने संबोधन में बोमन ईरानी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को उसकी मंजिल तक पहुंचाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) की कार्यवाही में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, संवाद कौशल, वैश्विक दृष्टिकोण और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है। I.I.M.U.N. सम्मेलन 10 से 12 जुलाई तक सनबीम वरुणा परिसर में आयोजित किया जा रहा है।