
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर नव-प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया तथा प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने नव-प्रोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनहित, पारदर्शिता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश के विकास और आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।