चंदौली।यूनियन बैंक की बड़ी पहल: ‘यूनियन समाधान योजना’ के तहत एक दिन में 100 एनपीए खातों का निपटान।

चंदौली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ‘यूनियन समाधान योजना’ के तहत क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली में विशेष ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) शिविर का आयोजन किया। इस अभियान के दौरान 100 एनपीए (बकाया ऋण) खातों का सफल निपटान किया गया, जिससे कई ग्राहकों को कर्ज से राहत मिली।

कार्यक्रम में अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव, क्षेत्र प्रमुख राजीव कुमार सिंह एवं ऋण वसूली टीम ने विभिन्न शाखाओं में कैंप लगाकर पात्र ग्राहकों को योजना का लाभ दिलाया। बैंक ने सभी पात्र ऋणधारकों से अपील की है कि वे इस योजना के तहत रियायती शर्तों पर अपने बकाया ऋण का निपटान कर वित्तीय राहत का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में उप क्षेत्र प्रमुख अभिषेक, एलडीएम आशीष, धनंजय कुमार सिन्हा सहित अन्य बैंक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *