Chandauli News: पंचायत उत्सव भवन में जलभराव देख भड़के CDO, बोले- समय से पूरा कराएं 100 फीसदी निर्माण कार्य।

चन्दौली। विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई ने बुधवार को सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलेमपुर में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा देख सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल मिट्टी भराई कराने के निर्देश दिए।

🔴 परिसर में जलभराव देख CDO नाराज, तत्काल मिट्टी भराई का आदेश

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन के परिसर का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानों पर गड्ढों में जलभराव की स्थिति मिली। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल मिट्टी मंगाकर गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि जलभराव की समस्या समाप्त हो और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

🔴 समय सीमा के भीतर 100 फीसदी काम पूरा करने के निर्देश

सीडीओ आर. जगत साँई ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

🔴 छत की ढलाई के बाद हटेंगी बांस-बल्लियां, फिर शुरू होगा आगे का काम

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने निर्देश दिया कि छत की ढलाई का कार्य पूरा होने के बाद बांस और बल्लियों को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए। इसके बाद बिना अनावश्यक देरी किए भवन के शेष निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पंचायत उत्सव भवन का कार्य हर हाल में तय समय के भीतर पूरा कराया जाए।

🔴 ये अधिकारी रहे मौजूद

औचक निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सकलडीहा, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *