जनपद चंदौलीथाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

▶️थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा,स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारीनिरीक्षक सगलडीहा के कुशल नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-11.01.2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सघन तिराहा कस्बा सकलडीहा के पास से एक अभियुक्त को प्लास्टिक के एक बोरे में कुल 32 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक पाऊच में 200 मिली कुल मात्रा 6.4 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-06/2026 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
सूरज सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खडेहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

पंजीकृत अभियोग का विवरण–
मु0अ0सं0-06/2026 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरण-
एक बोरे में कुल 32 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक पाऊच में 200 मिली कुल मात्रा 6.40 लीटर

गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.का0 रोहित गोंड कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *