▶️मकर संक्रान्ति पर्व के दृष्टिगत जनपद चंदौली में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु किया गया रुट डायवर्जन दि-13.01.2026 की रात्रि 12.00 बजे से लागू
चंदौली- दिनांक-14/15.01.2026 को मकर संक्रान्ति पर्व के दृष्टिगत जनपद चंदौली में रूट डायवर्जन निम्न प्रकार से लागू किया जा रहा है। जो दिनांक-13.01.2026 को समय रात्रि 12.00 बजे से दिनांक-15.01.2026 को रात्रि 12.00 बजे तक लागू रहेगा।
थाना मुगलसराय अन्तर्गत पड़ाव पर रूट डायवर्जन-
1.पड़ाव चैराहे से जो वाहन राजघाट होते हुए वाराणसी में प्रवेष करना चाहते हैंए वे वाहन रामनगर होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को चले जाएंगे अथवा पड़ाव चैराहे से बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
2.चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) किसी भी प्रकार के मालवाहक भार वाहन (पिकअप/मैजिक/डीसीएम) आदि वाहन जो वाराणसी की तरफ जाना चाहते हैं, को गंजी प्रसाद तिराहे से डायवर्ट करके गोधना चौराहा से एन0एच0-19/हाईवे से होते हुए जनपद वाराणसी को भेजे जायेंगे।
3.(सनबीम स्कूल तिराहा/एफसीआई तिराहा) मुगलसराय की तरफ से वाराणसी को जाने वाले मालवाहक भार वाहन (पिक-अप / मैजिक आदि) को FCI तिराहे से डायवर्ट कर साहुपुरी तिराहे से होते हुए रामनगर की तरफ भेजा जायेगा, एफसीआई से पड़ाव चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
4.PAC तिराहा रामनगर से कोई भी वाहन (माल वाहक भार वाहन) पड़ाव चौराहे की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा।
5.कोयला मंडी से कोई भी ट्रक पड़ाव चैराहे की तरफ नहीं जायेगा।
6.कटरिया (लंका मैदान) से कोई भी ट्रक पड़ाव चैराहे की तरफ नहीं जायेगा।
7.कटरिया (लंका मैदान) पर कोयला मंडी के लिए दिन में पूर्व से जो नो एंट्री लागू है वह रात्रि के समय भी लागू रहेगी।
8.जो वाहन चंदौली की तरफ से सारनाथ, एयरपोर्ट, जौनपुर, गाजीपुर तथा आजमगढ़ की तरफ जाना चाहते हैं, वे रिंग रोड (पचफेड़वा) से अपने गंतव्य को जाएंगे।
थाना बलुआ अंतर्गत रूट डायवर्जन-
1.जनपद वाराणसी चौबेपुर की तरफ से गंगा पुल पार कर आने वाली ट्रैफिक को जिसमें दो पहिया छोड़कर समस्त वाहनों को चौबेपुर क्षेत्र में ही रोक दिया जायेगा।
2.चहनिया चौराहे से बलुआ गंगा घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन (मोटर साइकिल को छोड़कर) जाना प्रतिबंधित रहेगा।
3.टेढ़ी नहर पुलिया (ग्राम सराय) से कोई भी वाहन मोटरसाइकिल, साइकिल इत्यादि को बलुआ गंगा घाट की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा।
4.बलुआ थाना तिराहा (पुल रोड) से गंगा घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन का जाना प्रतिबंधित रहेगा।