देश के राज्यों की बड़ी खबरें 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

1.चालू वित्त वर्ष में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8.82 प्रतिशत बढ़कर 18.38 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ, नॉन कारपोरेट टैक्स कलेक्शन 6.39 प्रतिशत बढ़कर करीब 9.30 लाख करोड़ रुपये।

2.WB : जानलेवा Nepah Virus से बारासात में दो नर्स वेंटिलेटर पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने CM ममता से भी की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा, इस वायरस की अब तक कोई वैक्सीन नहीं।

3.ट्रम्प बोले- ईरान से व्यापार किया तो 25% टैरिफ लगाएंगे: नियम तत्काल लागू, इसमें भारत भी शामिल।

4.सोशल मीडिया पर पर्सनल नम्बर वायरल होने के बाद लगातार फोन-मैसेज से परेशान हुए CEO मनोज अग्रवाल, नम्बर जारी करने वाले की पड़ताल।

5.SIR हियरिंग की गति और तेज करने के लिए राज्य में 2000 माइक्रो ऑब्जर्वर्स की होगी नियुक्ति, अभी तक थे 4600

6.नेताजी भवन-रवीन्द्र सदन स्टेशन के बीच विद्युत समस्या के कारण चलती मेट्रो में छाया अंधेरा, काफी देर तक सुरंग में फंसे रहे यात्री, मेट्रो परिचालन बाधित।

7.तपसिया मोड़ पर विश्वकर्मा बिल्डिंग के पास उल्टी यात्रियों से भरी बस, 4 जख्मी, घटना प्रातः की

8.जयपुर में ‘महाकुंभ’ जैसा नजारा, रामभद्राचार्य के जन्मदिन पर 16 को नींदड़ पहुंचेंगी राष्ट्रपति! राजस्थान में हलचल तेज।

9.यूपी में वरुण गांधी को CM चेहरा बनाएगी कांग्रेस? प्रियंका से मुलाकात की खबर।

10.‘मराठी मानुष का नहीं, आपका अस्तित्व खतरे में है’ फडणवीस और शिंदे ने ठाकरे बंधुओं पर साधा निशाना।

11.बिहार में कांग्रेस के मकर संक्रांति भोज में नहीं पहुंचे पार्टी के सभी 6 विधायक।

12.संसद में दिखेंगे AI के नए प्रयोग, ओम बिरला बोले- अब 22 भाषाओं में देख सकेंगे सदन की कार्यवाही।

13.गैंगस्टर अबू सलेम बोला- सजा पूरी हुई, रिहा करें: SC ने पूछा- 2005 से 25 साल की जेल कैसे पूरी हो गई।

14.बिजनौरः कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ‘दे दनादन’, प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जश्न के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल।

15.‘J-K को बांटने का मतलब सिर को धड़ से अलग करना’, अलग राज्य की मांग पर भड़के फारूक अब्दुल्ला।

16.ईरान जल रहा.. खामेनेई के खिलाफ बगावत पर पहली फांसी, 26 साल के युवक को सजा-ए-मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *