भारतीय क्रिकेट महिला टीमनंदिनी शर्मा ने WPL में नया इतिहास रच दिया है,

नंदिनी शर्मा ने WPL में नया इतिहास रच दिया है, वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज़ बन गईं
22 वर्षीय नंदिनी ने यह कारनामा नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ कियाउन्होंने अपने चार ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट झटके.

इसके साथ ही नंदिनी उन चुनिंदा गेंदबाज़ों की सूची में शामिल हो गईं, जिन्होंने WPL के इतिहास में हैट्रिक ली है. इस सूची में उनके अलावा इसी वोंग (मुंबई इंडियंस), ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) और दीप्ति शर्मा (यूपी वॉरियर्स) शामिल हैं. गुजरात जायंट्स की पारी के 20वें ओवर में नंदिनी ने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *