जनपद चंदौली थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का माल बरामद।

▶️थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का माल बरामद

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लाग्हें द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय,संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक-20.01.2026 को थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा शंकर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2)/317(4) B.N.S. थाना मुगलसराय से संबंधित वांछित अभियुक्त को मोदी मोड़ अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.विशाल गुप्ता पुत्र राज बहादुर गुप्ता निवासी मछरहट्टा थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष के रुप में हुई। अभियुक्त की जामातलाशी में सफेद धातु का पायल एक अदद, सफेद धातु का कड़ा गोलाकार पाँच अदद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे पास चोरी का गहना है जिसे मैं बेचने के लिए जा रहा था जिसे मै और मेरा 01 साथी दोनो मिलकर 18.01.26 की रात मे चुराये थे।

नाम पता अभियुक्त-
1.विशाल गुप्ता पुत्र राज बहादुर गुप्ता निवासी मछरहट्टा थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष।

बरामदगी विवरण-
सफेद धातु का पायल एक अदद, सफेद धातु का कड़ा गोलाकार पाँच अदद

अपराधिक इतिहास-
1.मु.अ.सं. 24/26 धारा 305(A)/331(4)/317(2)/317(4) B.N.S. थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0 106/2024 धारा 305/317(2)/317(5)/331(3) बी0एन0एस0 थाना रामनगर वाराणसी
3.मु0अ0सं0 3.23/2024 305/317(2)/317(5)/331(4) बी0एन0एस0 थाना रामनगर वाराणसी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मुगलसराय-
1.प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2.उ0नि0 संजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी औद्योगिक नगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
3.उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
4.हे0का0 सुभाष सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *