वाराणसी में गोकुल धाम रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य रहे मुख्य अतिथि।

oplus_0

वाराणसी। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में काशी को एक नई पहचान दिलाते हुए गोकुल धाम रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के कई विधायक, मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।

रिसॉर्ट के उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि ऐसे भव्य और आधुनिक रिसॉर्ट्स से न केवल वाराणसी का पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने गोकुल धाम रिसॉर्ट को प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

गोकुल धाम रिसॉर्ट के सीईओ प्रकाश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रिसॉर्ट लगभग 5 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में निर्मित है, जो इसे उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रिसॉर्ट्स में शामिल करता है। रिसॉर्ट परिसर में कुल 3 से 4 भव्य बैंक्वेट हॉल और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेस्टोरेंट बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रिसॉर्ट का सबसे बड़ा आकर्षण 30 हजार स्क्वायर फीट में निर्मित विशाल बैंक्वेट हॉल है, जिसे मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा डिजाइन किया गया है। यह बैंक्वेट हॉल अल्ट्रा मॉडल तकनीक से तैयार किया गया है, जिसमें गोएस फ्लोर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं। प्रकाश वर्मा के अनुसार, इतना बड़ा और आकर्षक बैंक्वेट हॉल पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं और नहीं है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने भी गोकुल धाम रिसॉर्ट की भव्यता और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। सभी ने इसे वाराणसी के सामाजिक, सांस्कृतिक और वैवाहिक आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल बताया।

उद्घाटन समारोह के समापन पर रिसॉर्ट प्रबंधन की ओर से अतिथियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें काशी की परंपरागत और आधुनिक व्यंजनों की झलक देखने को मिली। गोकुल धाम रिसॉर्ट के शुभारंभ से वाराणसी के पर्यटन मानचित्र पर एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *