
आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर का तिलक उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर के शास्त्रियों द्वारा बाबा विश्वेश्वर की पंचबदन प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया गया। पूजन के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण रहा।
पूजन के पश्चात मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। तिलक उत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
