
डीडीयू रेलवे स्टेशन के समीप डीआरएम ऑफिस के पीछे तालाब की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते को रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया है।
रेलवे की ओर से रास्ते के बीचों-बीच लोहे का गेट लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया,
जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग टहलने, घूमने और अपने निजी कामों के लिए मोटरसाइकिल व स्कूटी से आते-जाते थे,
लेकिन आज अचानक रास्ता बंद कर दिए जाने से लोग मजबूरन अपनी गाड़ियां वापस मोड़कर लौटने को विवश हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन धीरे-धीरे सभी रास्तों को घेरते हुए आम जनता के लिए बंद करता जा रहा है,
जिससे नागरिकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
रास्ता बंद होने से खासकर सुबह-शाम टहलने वाले, बुजुर्ग और स्थानीय निवासी सबसे अधिक परेशान हैं।
मामला डीडीयू रेलवे स्टेशन के समीप डीआरएम ऑफिस के पीछे का है,
जहां अचानक रास्ता बंद किए जाने से लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि
❓ क्या बिना वैकल्पिक रास्ता दिए आम जनता का रास्ता बंद करना उचित है?
❓ रेलवे प्रशासन इस समस्या पर कोई समाधान देगा या नहीं?
👉 स्थानीय लोगों ने जल्द रास्ता खोलने की मांग की है।