शहर के MAAC Institute वाराणसी सेंटर ने अपने तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। यह अवसर रचनात्मकता, उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलताओं के उत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में सेंटर के मुख्य अभिभावक के रूप में रविंद्र नाथ मिश्र, सहायक निदेशक कुशाग्र मिश्र, सेंटर हेड सुजीत अधिकारी, सेंटर मैनेजर सलोनी मेहरा, शिवानी, फैकल्टी सुनील पोद्दार, अजय रावत, पाल्नेम सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने संदेशात्मक प्रस्तुतियाँ देकर सेंटर के प्रति अपने अनुभव और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर पाँच उत्कृष्ट एल्युमनी को श्रेष्ठ सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूज्य महाराज जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आज का युग डिजिटल स्किल से परिपूर्ण है, जहाँ वीडियो एडिटिंग, ग्राफ़िक्स, गेमिंग और अन्य क्रिएटिव क्षेत्रों में निरंतर नए अनुसंधान और अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अकादमिक प्रशिक्षण के माध्यम से अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों को देश-विदेश की नामी कंपनियों में रोजगार मिला है, जो इस कोर्स की विशेष उपलब्धि है।
अंत में वक्ताओं ने कहा कि वाराणसी में स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में MAAC Institute आज सबसे अधिक लोकप्रिय और भरोसेमंद संस्थानों में शुमार हो चुका है और युवाओं के भविष्य निर्माण में एक ख़ास चर्चा का स्तम्भ बन गया है।