जनपद चन्दौली थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 35 ग्राम अवैध हिरोईन बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

🔷थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 35 ग्राम अवैध हिरोईन बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर GTR ब्रीज के पास मानसरोवर पोखरे के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। अभियुक्त मानसरोवर पोखरे से पुलिस टीम को देख कर भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश चौहान पुत्र स्व0 संतोषी चौहान निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 37 वर्ष के रुप में हुई। पूछताछ के दैरान अभियुक्त द्वारा भागने के सम्बन्ध में बताया कि हमारे पास मादक पदार्थ हेरोईन है इसलिए पकडे जाने के डर से भाग रहा था। उपरोक्त व्यक्ति के कब्जें से 35 ग्राम अवैध हिरोईन बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति से बरामद हिरोइन के सम्बन्ध मे बताया कि एक व्यक्ति जो ट्रेन से आता है जिससे मेरी जान पहचान नही है वह आता है और मुझे 50 से 80 ग्राम एक बार में देकर जाता है और मैं उसे स्टेशन के आस पास घूम-घूम कर पुडिया बनाकर बेचता हूँ जिससे मुझे कुछ लाभ हो जाता है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त-
ओम प्रकाश चौहान पुत्र स्व0 संतोषी चौहान निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 37 वर्ष

अपराधिक विवरण –
1.मु0अ0सं0 – 0049/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

विवरण बरामदगी –
1.35 ग्राम अवैध हिरोइन ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्र0नि0 सन्तोष कुमार सिंह कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।
2.उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोन थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
3.उ0नि0 मनोज तिवारी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
4.का0 अमित यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *