जनपद चंदौली राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन दिनांक 22.02.2026 को किया जाना सुनिश्चित है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन दिनांक 22.02.2026 को किया जाना सुनिश्चित है। उक्त के संबंध में आज दिनांक 05.02.2026 को अपराह्न 2.30 बजे से सदर तहसील सभागार में एक बैठक आहूत की गयी जिसमें समस्त विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहें। सदर तहसील सभागार में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में डा0 इन्दु रानी सिविल जज (सी.डि) / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी एवं आज दिनांक 05.02.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में प्रि- मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर विकास खण्ड सदर चन्दौली में आयोजित किया गया जिसमें माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश के अनुसार निर्बल वर्ग दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाती के लिए जनकाल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं इन विभागों की लक्षित योजनाएं जैसे महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनाएं संगठित विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाएं का प्रचार-प्रसार के द्वारा आमजन मानस को जानकारी दी गयी ।
उपरोक्त सूचना सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, डा0 इन्दु रानी द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *