
आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को वाराणसी परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के कर कमलों द्वारा वैभव कृष्ण , पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, सोमेन बर्मा निवर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, कुँवर अनुपम सिंह नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. कौस्तुभ निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर, श्री गोल्डी गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर, सुश्री श्रृष्टि जैन सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन की गरिमामयी उपस्थिति में “काशी गंगा” परिक्षेत्रीय अतिथि गृह, वाराणसी एवं नवनिर्मित “परिक्षेत्रीय सभागार” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा नवनिर्मित भवनों की सराहना करते हुए कहा गया कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएँ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य निष्पादन, प्रशिक्षण तथा समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।
इस अवसर पर निरीक्षक श्री रमेश यादव रीडर, निरीक्षक श्री अखिलेश मौर्या प्रभारी आईजीआरएस शाखा,श्री शिवजी सिंह प्रधान लिपिक, उपनिरीक्षक श्री नरसिंह ओझा प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक श्री सूरज सिंह प्रभारी साइबर/ सोशल मीडिया सेल, उपनिरीक्षक श्री राजेश तिवारी, पीआरओ, वाराणसी परिक्षेत्र सहित अन्य समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण परिक्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी उपस्थित रहे।
