दाल मंडी चौड़ीकरण के में आज फिर से शुरू हुई कार्यवाही 21 झर झर मकान में चला बुलडोजर।

दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान भवनस्वामी ने लगा दी आग, मची अफरातफरी
भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होते ही उग्र हो गया रहमत अली।

दालमंडी में सोमवार की दोपहर बुलडोजर से भवन के ध्वस्तीकरण के दौरान अचानक आक्रामक हुए भवनस्वामी रहमत अली ने मकान में आग लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। आग की लपटों और मकान में रहनेवाले व्यक्ति के खिड़की से निकलकर चिल्लाने से अफरातफरी मच गई। तनावपूर्ण स्थिति के बीच प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन ने भवन स्वामी को समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन भवन स्वामी द्वारा आग लगाने के कारण स्थिति और भी बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सारी कार्रवाई कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। बाद में पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आरोपित भवनस्वामी रहमत छत के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार दालमंडी चौड़ीकरण के योजना के तहत मकान संख्‍या सीके 39/9 पर ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई होनी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भवनस्वामी को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने की सूचना दी और तैयार होने के लिए कहा। तीी भवन स्‍वामी ने पहले छत के रास्‍ते सड़क की ओर पेट्रोल फेंककर आग लगाई और उसके बाद बर्तन में पेट्रोल लेकर बाहर मौजूद लोगों पर भी छिड़कने का प्रयास किया। इसीबीच उसने दरवाजे के बाहर भी आग लगा दी। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। यह देख ध्वस्तीकरण कार्रवाई छोड़ अधिकारी और पुलिस आग पर काबू पाने और भवनस्वामी को कब्जे में लेने के प्रयास में जुट गये। आग और भवनस्वामी के आक्रोशको देख अनहोनी की आशंका से कुछ लोग भागने भी लगे। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने भवन स्वामी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। इस बीच फोर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया। आग से काफी समानों की क्षति हुई।
करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताते हैं कि बेनियाबाग से दालमंडी होते चौक मार्ग चौड़ीकरण में आ रहे एक भवन के मालिक के साथ सुबह प्रशासन‍कि अध‍किर‍यिं की सुबह बहस हुई थी। हालांकि उस भवन के ध्वस्तीकरण की चेतावनी प्रशासन द्वारा भवन मालिक को पहले भी दी गई थी। अभी सामान हटाया ही जा रहा था कि उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मौके पर फायर ब्रिगेड के बाइक दस्ते को बुला लिया गया था। उधर, पुलिस ने कहाकि भवनस्वामी ने उन लोगों को भी जलाने की कोशिश की। युवक ने पुलिस बल को रोकने के उद्देश्य से बोतल में भरे ज्वलनशील पदार्थ को मकान के अगले हिस्से पर छिड़ककर आग लगा दी। आग फैलती देख युवक स्वयं को बचाने के लिए अंदर कमरे में चला गया। युवक का कहना था कि उसके मकानपर कोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद तोड़फोड़ की जा रही है। पुलिस ने युवक को काबू में करने का प्रयास किया तो उसने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दालमंडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि युवक ने स्वयं को जलाने की कोशिश की थी। पुल‍सि के अनुसार मकान नंबर सीके 40/71 के मालिक रहमत अली पुत्र अहमद अली ने आग लगाने की कोश‍शि की है। पुलिस आरोपित के भाई को पकड़कर थाने ले गई। जबकि आरोपित रहमत अली मकान की छत के सहारे फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *