CM योगी के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट! संत रविदास मंदिर से VIP रूट तक सुरक्षा का अभेद्य चक्र, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी।

वाराणसी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संत रविदास मंदिर, सीरगोवर्धन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, सभी प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और बैगेज स्कैनर लगाए जाएं। प्रत्येक आगंतुक की सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। महिलाओं के लिए अलग इनक्लोजर की भी व्यवस्था रहेगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल और पूरे VIP रूट की निगरानी ड्रोन कैमरों और CCTV के जरिए 24 घंटे की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों की सघन चेकिंग कर वहां ठहरे लोगों का सत्यापन भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *