जनपद चंदौली थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा 25000/- रूपये इनामिया 01 शातिर अन्तर्राज्यीय गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार

🔷थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा 25000/- रूपये इनामिया 01 शातिर अन्तर्राज्यीय गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार

🔷गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जें से 01 अवैध असलहा व एक जिन्दा कारतूस बरामद

चंदौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वारण्टी व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में दिनांक 09.02.2026 को थाना बलुआ पुलिस द्वारा एक 25000/- रूपये के इनामिया वांछित अन्तर्राज्यीय गोतस्कर गणेश उर्फ कंशी पुत्र लालजी राम निवासी ग्राम करजरा थाना धीना जनपद चन्दौली को टेढी पुलिया वहद ग्राम सराय के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जें से एक अवैध असलहा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0- 34/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह लोगों को धमकाने व धौंस जमाने तथा गोतस्करी के दौरान सुरक्षा हेतु अवैध असलहा व कारतूस अपने पास रखता था। उक्त अवैध असलहा व कारतूस उसने बिहार में एक अज्ञात व्यक्ति से बिना किसी कागजात के खरीदा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.गणेश उर्फ कंशी उर्फ मंगरू पुत्र लालजी राम निवासी ग्राम करजरा थाना धीना जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरणः-
1.01 अवैध असलहा 12 बोर
2.01 अवैध जिन्दा कारतूस 12 बोर

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 259/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 109(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0- 34/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमः-
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली,
2.उ0नि0 रविकान्त चौहान थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.हे0का0 कादिर खान थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4.का0 रोहित यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *