जनपद चंदौली थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 01 ट्रक में लादकर बिहार राज्य परिवहन में जा रही 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अवैध शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए।


थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

▶️बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपए।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में दिनांक-09.02.2026 को थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा पचफेडवा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी की तरफ से रिंग रोड से होते हुये एक व्यक्ति ट्रक से अवैध शराब लेकर चन्दौली होते हुये बिहार जाने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा तत्काल पचफेडवा स्थित रिंग रोड के ओवर ब्रिज के पास पहुंच कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि कुछ देर पश्चात 01 ट्रक वाहन संख्या UP50CT1544 के नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक ट्रक को तेजी से लेकर भागना चाहा जिसे वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा सिखलाये गये तरीके से कुछ दूरी पर ही रुकवा लिया गया। ट्रक वाहन को रुकवा कर चालक को पकड़ लिया गया। वाहन चालक से ट्रक के ड्राईवर केविन के रैक को खुलवाकर चेक किया गया तो उसमे से 10 पेटी रॉयल स्टैग 120 बॉटल शराब प्रत्येक 750 ML, 10 पेटी रॉयल स्टैग 240 बॉटल शराब प्रत्येक 375 ML व 31 पेटी 8 PM 1488 टेट्रा पैक शराब प्रत्येक 180 ML कुल मात्रा 448 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.जुगनू यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी सोनवरसा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष के रुप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0स0-83/2026 धारा-60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्तगण-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै अवैध शराब को आजमगढ से ट्रक में लादकर बिहार ले जा रहा था। जहां शराब को उचे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा हो जाता है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–
1.जुगनू यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी सोनवरसा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरण–
1-मु.अ.सं. 83/2026 धारा 60/63 आबकारी अधीनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरण-
1.एक ट्रक वाहन संख्या UP50CT1544
2.10 पेटी रॉयल स्टैग 120 बॉटल शराब प्रत्येक 750 ML ,10 पेटी रॉयल स्टैग 240 बॉटल शराब प्रत्येक 375 ML व 31 पेटी 8 PM 1488 टेट्रा पैक शराब प्रत्येक 180 ML कुल मात्रा 448 लीटर जिसकी कीमत करीब 5,00,000/- रुपये

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 अनिल कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
3.उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
4.उ0नि0 अमित सेन सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
5.हे0का0 इन्द्रजीत यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *