
🔷थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोबाइल फोन बरामद
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा साइबर फ्राड पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर,अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, नामेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक- 11.02.2026 थाना साइबर क्राइम चन्दौली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 01/2026 धारा – 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(1) BNS व 66 IT ACT थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली में वांछित अभियुक्त सुधांशु राय उर्फ शुभम राय उर्फ झब्बू राय पुत्र स्व0 योगेन्द्र राय उम्र 26 वर्ष निवासी मारुतिनगर कालोनी छित्तुपुर थाना लंका जनपद वाराणसी को नयापुरवा काली माता मंदिर थाना क्षेत्र करेली जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया तथा साइबर अपराध में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण-
अभियुक्त से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर आम लोगों को अपने झाँसे में लेकर साइबर अपराध करने के लिए खाता खुलवाता है और उस खाते को पैसा देकर खरीद लेता है तथा साइबर अपराध के पैसो के लेनदेन में गलत तरीके से प्रयोग किया जाता है। पूर्व में मेरे तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.सुधांशु राय उर्फ शुभम राय उर्फ झब्बू राय पुत्र स्व0 योगेन्द्र राय उम्र 26 वर्ष निवासी मारुतिनगर कालोनी छित्तुपुर थाना लंका जनपद वाराणसी
बरामदगी का विवरण-
1.एक OPPO मोबाईल फोन
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 01/2026 धारा – 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(1) BNS व 66 IT ACT थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली
2.मु0आ0सं0 110/2023 धारा 392/411 भादवि थाना लंका जनपद वाराणसी।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.निरीक्षक हरिनारायण पटेल प्रभारी थाना साइबर क्राइम चन्दौली ।
2उ0नि0 मिर्जा रिजवान बेग प्रभारी साइबर सेल जनपद चन्दौली ।
3.का0 संतोष यादव साइबर सेल जनपद चन्दौली ।
4का0 संदीप कुमार सर्विलांस सेल जनपद चन्दौली ।