
वाराणसी। कफ सिरप के बड़े अंतरराज्यीय तस्करी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी शुभम जायसवाल को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है। वाराणसी पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद लेने जा रही है। गृह मंत्रालय से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा।
साथ ही शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल के नाम संपत्ति को पहले एसआईटी टीम, फिर सोनभद्र टीम और अब वाराणसी कोतवाली के द्वारा न्यायालय के आदेश पर कुर्की की जा रही है।