
पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गुमशुदा व्यक्तियों/वस्तुओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक-12.02.2025 को थाना चेतगंज पर आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 11.02.2026 को शाम को उनकी पत्नी घर से बाहर गयी उसके बाद उनका कुछ पता न चल पा रहा है। जिस पर थाना चेतगंज पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस सेल व सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुमशुदा के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दिनांक 13.02.2026 को जनपद मिर्जापुर से गुमशुदा महिला को बरामद कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण- 01 गुमशुदा महिला उम्र 34 वर्ष ।
बरामदगी का दिनांक व स्थान दिनांकः 13.02.2026 को, स्थान- जनपद मिर्जापुर से ।
बरामदगी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
- आरक्षी रितिक राज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
- आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांश सेल कमिश्नरेट वाराणसी।