नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल द्वारा जलकल कैंपस का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:
- जलकल परिसर में लैंड सोलर पैनल लगाए जाने का कार्य चल रहे का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उपरोक्त कार्य सितंबर माह में ही पूर्ण हो जाना चाहिए था परंतु नहीं हुआ इस संदर्भ में पूर्व में उक्त कंपनी को पेनाल्टी भी लगाई गई। उक्त के संदर्भ में धीमी कार्य के गति को अंतिम रूप से 20 दिसंबर 2025 तक उक्त कार्य को पूर्ण कराए जाने का समय निर्धारित किया जाता है अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
(कार्यवाही: अधिशासी अभियंता विद्युत/यांत्रिक उ. प्र. जल निगम) - भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में सोलर पैनल लगाए जाने के कार्यों का क्वालिटी चेक कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए।
(कार्यवाही: परियोजना अधिकारी नोडा/अधिशासी अभियंता विद्युत/यांत्रिक उ. प्र. जल निगम) - इसी क्रम में भेलूपुर स्थित जलकल परिसर के अंदर निष्प्रयोज्य जगह-जगह वाहनों, मशीनों आदि के समान पड़े हुए हैं उपरोक्त स्क्रैप में पड़े सामानों की सत्यापन कराते हुए नीलामी की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए।
(कार्यवाही: महाप्रबंधक, जलकल) - इसी क्रम में भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में स्थापित वाटर टैंक की सफाई के कार्यो का जायजा लिया गया एवं निकलने वाले मिट्टी को नगर निगम एवं जलकल के कार्यों में आवश्यकता के दृष्टिगत उपयोग में लिया जाना सुनिश्चित करे।
(कार्यवाही: महाप्रबंधक, जलकल) - इसी क्रम में भदैनी स्थित रा वॉटर पंपिंग स्टेशन में सम्प वेल न.1 में 2 नग सबमर्सिबल पंप अधिष्ठापन कार्य एवं 1200एम.एम. स्लूस वाल्व अधिष्ठापन को 15 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का समय निर्धारित किया जाता है । अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
(कार्यवाही:अधिशासी अभियंता विद्युत/यांत्रिक उ. प्र. जल निगम)
निरीक्षण के दौरान: अनूप कुमार सिंह, महाप्रबंधक जलकल, अमित सोनकर, अधीक्षण अभियंता जल निगम, कमल सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता जलकल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।