
रिजर्व बैंक ऑफ़ इडिया
Reserve Bank of India ने असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया, प्रीलिम्स 11 अप्रैल और मेन्स 7 जून को संभावित
शिक्षा, | देश के केंद्रीय बैंक Reserve Bank of India (RBI) ने Assistant Recruitment 2026 के तहत 650 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती देशभर के RBI कार्यालयों के लिए की जा रही है। चयन प्रक्रिया ऑल-इंडिया लेवल की प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी।
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
फीस भुगतान (ऑनलाइन): 16 फरवरी से 8 मार्च 2026
प्रीलिम्स परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026
मेन्स परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026
कुल पद
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 650 असिस्टेंट पद भरे जाएंगे। जरूरत के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई भी जा सकती
पात्रता मानदंड
राष्ट्रीयता:
भारतीय नागरिक
नेपाल/भूटान के नागरिक
1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी
भारत सरकार से पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त भारतीय मूल के प्रवासी
आयु सीमा (1 फरवरी 2026 तक):
न्यूनतम: 20 वर्ष
अधिकतम: 28 वर्ष
(जन्म 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच होना चाहिए)
शैक्षणिक योग्यता:
किसी भी विषय में स्नातक (कम से कम 50% अंक, SC/ST/PwBD के लिए पास क्लास)
कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान
संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान (पढ़ना, लिखना, बोलना जरूरी)

चयन प्रक्रिया
RBI Assistant भर्ती तीन चरणों में होगी:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- भाषा दक्षता परीक्षा (Language Proficiency Test – LPT)
स्थानीय भाषा में दक्ष न पाए जाने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित किए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्स परीक्षा
English Language – 30 प्रश्न (30 अंक)
Numerical Ability – 35 प्रश्न (35 अंक)
Reasoning Ability – 35 प्रश्न (35 अंक)
कुल: 100 प्रश्न | 100 अंक | समय: 60 मिनट
मेन्स परीक्षा
Reasoning – 40 प्रश्न
English Language – 40 प्रश्न
Numerical Ability – 40 प्रश्न
General Awareness – 40 प्रश्न
Computer Knowledge – 40 प्रश्न
कुल: 200 प्रश्न | 200 अंक
दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग
ऐसे करें आवेदन
- RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Recruitment for the Post of Assistant – Panel Year 2025” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन कर लॉग-इन डिटेल प्राप्त करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें
- ऑनलाइन फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड और आगे की जानकारी के लिए RBI वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।