
🔷थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जें से चोरी का 01 मोबाइल फोन बरामद
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय, सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा पटनवा तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 31.01.26 ग्राम पटनवा में शकुन्तला देवी पत्नी सोती सिंह नि. संकट मोचन कालोनी पटनवा जीवनाथपूर चन्दौली के घर व दुकान से चोरी करने वाले दो लड़के पावर हाउर के पिछे BDA कालोनी के तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा होकर मोबाइल बेचने की बात अंधेरे में कर रहे है। उक्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर पहले से मौजूद 02 व्यक्ति भागने लगे जिसमे 01 अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पक़ड लिया गया एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान नाम दीपक यादव पुत्र स्व0 लाल चन्द यादव निवासी ग्राम पटनवा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष के रुप में हुई। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो पहने हुए पैंट के बाये से एक मोबाइल फोन बरंग आसमानी नीला बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता अभियुक्त-
1.दीपक यादव पुत्र स्व0 लाल चन्द यादव निवासी ग्राम पटनवा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष ।
अपराधिक विवरण–
मु0अ0सं0-46/26 धारा-305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी–
1.01 एण्ड्राएड मोबाइल फोन
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2.उ0नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर थाना कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।
3.हे0का0 अरविन्द यादव कोतवाली मुगलसराय चन्दौली
4.का0 सुनिल कुमार गुप्ता कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।