
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (पीडीडीयू नगर) में आज नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सीओ मुगलसराय अरुण कुमार सिंह नगर पालिका ईओ एसडीएम राजीव मोहन सक्सैना तथा मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह मय भारी पुलिस फोर्स मौके पर मुस्तैद रहे।
जीटी रोड पर बड़ी कार्रवाई
जीटी रोड पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
बाटा शोरूम के सामने खड़ी सभी मोटरसाइकिलों का चालान काटा गया।
कई साइकिल को नगर पालिका की टीम द्वारा जब्त कर वाहन में लादकर ले जाया गया।
मजदूरों की साइकिलें भी कार्रवाई की जद में आ गईं।
🌙 रमजान मुबारक का महीना चल रहा है।रोजा इफ्तार व सहरी के लिए लगे अस्थायी ठेले और दुकानों को भी हटवाया गया।
पुलिस की सख्ती देखते ही कई दुकानदारों ने स्वयं दुकानें बंद कर दीं।
चालान और चेतावनी
ईओ नगर पालिका द्वारा कई दुकानदारों के चालान काटे गए
प्रशासन ने साफ संदेश दिया — सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।
आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
अतिक्रमण हटाओ अभियान से नगर में हड़कंप, प्रशासन का सख्त एक्शन जारी!