
🔷थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 01 ट्रक वाहन से पुट्टी की बोरी के पीछे छिपाकर नोएडा से परिवहन कर बिहार राज्य ले जाए जा रहे 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 6325.92 लीटर) बरामद कर व 01 बोलेरों से साथ-2 लोकेशन देने वाले सहित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
🔷बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत 01.20 करोड़ रुपये ।
चन्दौली- अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद मे अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर NH-19 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर पेट्रोल पम्प के पास चेकिंग के दौरान ट्रक सं0 NL01AF3253 से 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 6325.92 लीटर) बरामद कर व एक महिन्द्रा बोलेरों वाहन नं0 UP13BD0011 से ट्रक को लोकेशन बताने वाले सहित कुल 02 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस कार्यवाही-
दिनांक 14.03.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH-19 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर के पास पेट्रोल पम्प के पास से पेट्रोल भरवाने के लिए रूके एक ट्रक नं0 NL01AF3253 को चेक किया जा रहा थी प्राथमिक चेकिंग के दौरान ट्रक से पुट्टी की बोरिया बरामद की गयी तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा गहनता से चेकिंग करने पर 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 6325.92 लीटर) बरामद कर 01 ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया साथ ही एक महिन्द्रा बोलेरों वाहन नं0 UP13BD0011 से (जो ट्रक के साथ-02 चल रहे ट्रक को लोकेशन देने वाले) 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो की पहचान ट्रक चालक-अली बक्श पुत्र मुन्ना साव निवासी ग्राम सहारा थाना तलझारी जिला दुमका झारखण्ड उम्र 27 वर्ष व बोलेरो चालक-मुरताज अंसारी पुत्र कमरुद्दीन मियाँ निवासी ग्राम चित्रपोका थाना मोहनपुर जिला देवधर झारखण्ड उम्र 40 वर्ष रुप में हुई।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 3(5),318,319,338,336(3) बीएनएस व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
ट्रक चालक- अली बक्श पुत्र मुन्ना साव निवासी ग्राम सहारा थाना तलझारी जिला दुमका झारखण्ड उम्र 27 वर्ष
बोलेरो चालक- मुरताज अंसारी पुत्र कमरुद्दीन मियाँ निवासी ग्राम चित्रपोका थाना मोहनपुर जिला देवधर झारखण्ड उम्र 40 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 79/2026 धारा 3(5),318,319,338,336(3) बीएनएस व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली ।
(गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी की जा रही है।)
बरामदगी विवरण-
1.03 मोबाइल फोन
- 01 ट्रक NL01AF3253
3.एक महिन्द्रा बोलेरों वाहन नं0 UP13BD0011
2.ROYAL STAGE (180 ML)– 29 पेटी (250.56 लीटर),
3.ROYAL STAGE (375 ML)– 55 पेटी (585 लीटर),
4.ROYAL STAGE (750 ML)– 55 पेटी (351 लीटर,
5.IMPERIAL BLUE (180 ML)– 76 पेटी ( 656.64 लीटर),
6.IMPERIAL BLUE (375 ML)– 132 पेटी ( 1188 लीटर),
7.IMPERIAL BLUE (750 ML)– 75 पेटी ( 675 लीटर), - McDowell’s (180 ML)– 73 पेटी (630.72 लीटर),
- McDowell’s (375 ML)– 149 पेटी ( 1341 लीटर),
- McDowell’s (750 ML)– 72 पेटी ( 648 लीटर),
कुल 710 पेटी में 6325.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ रुपये।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा थाना सैयदराजा
उ0नि0 सुनील कुमार
हे0का0 गया प्रसाद
का. शंकर राम
चालक बिरेश यादव
स्वाट टीम/सर्विलांस टीम-
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव
हे0का0 अरविन्द भारद्वाज
हे0का0 राणाप्रताप सिंह
हे0का0 आनन्द सिंह
हे0का0 मन्टू सिंह
का0 अजीत सिंह
का0 नीरज कुमार मिश्रा
का0 मनीष कुमार