
🚨प्रेस नोट: मुगलसराय पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का विनष्टीकरण
🚨न्यायालय के आदेश पर 43 मुकदमों से संबंधित 1709 लीटर शराब जेसीबी से की गई नष्ट
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लाग्हें के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, मुगलसराय पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखाने में जमा भारी मात्रा में अवैध शराब को विनष्ट किया गया।
माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद चन्दौली के आदेश दिनांक 27/02/2026 के अनुपालन में, आज दिनांक 22.03.2026 को वर्ष 2024 व 2025 से संबंधित आबकारी अधिनियम के 43 मुकदमों में जब्त कुल 1709 लीटर शराब को पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट कराया गया।
विनष्टीकरण का विवरण:
नष्ट की गई शराब में अंग्रेजी, देशी, बीयर और कच्ची शराब शामिल थी, जिसका विवरण निम्नवत है:
• अंग्रेजी शराब: 1192 लीटर
• कच्ची शराब: 275 लीटर
• बीयर: 186 लीटर
• देशी शराब: 106 लीटर
• कुल मात्रा: 1709 लीटर
पूरी प्रक्रिया और टीम:
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। विनष्टीकरण की प्रक्रिया माननीय न्यायालय द्वारा गठित टीम की उपस्थिति में की गई, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे:
- विजय कुमार पाण्डेय (सहायक अभियोजन अधिकारी)
- श्रीमती संगीता (आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र चतुर्थ, मुगलसराय)
- संतोष कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना मुगलसराय)
- दीपु कुमार (लिपिक, कार्यालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट)
प्रक्रिया के दौरान हेड मोहर्रिर अमरेन्द्र राय द्वारा मालगृह का ताला खुलवाया गया। सभी संबंधित मुकदमों (83/2024,129/2024,130/2024,131/2024,134/2024,135/2024,136/2024,142/2024,143/2024,150/2024,169/2024,171/2024,194/2024,195/2024,204/2024,205/2024,207/2024,358/2024,360/2024,470/2024,472/2024,479/2024,496/2024,501/2024,31/2025,130/25,134/25,152/25,155/25,231/25,248/25,256/25,257/25,258/25,262/25,263/25,265/25,271/25,284/25,292/25,298/25,408/25,510/25) के मालों का नियमानुसार सैम्पल सुरक्षित करने के उपरान्त, शेष शराब को गड्ढा खुदवाकर जेसीबी के माध्यम से नष्ट किया गया। पूरी कार्यवाही की वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई ताकि प्रक्रिया की सुचिता बनी रहे।