
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जनसंप्रेषण विभाग के तत्वावधान में डिजिटल फिल्म मेकिंग यूजिंग ड्रोन और ए आई विषय पर कार्यशाला का आयोजन आगामी 6 और 7 अप्रैल को कला संकाय के प्रेमचंद सभागार में आयोजित किया गया है ।
एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन नई दिल्ली के सहयोग से भारत गौरव पटेल @150 कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं को डिजिटल फिल्म मेकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।
ए आई के बदलते परिवेश में ड्रोन द्वारा फिल्म मेकिंग के बारे में भी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ।
कार्यशाला का समन्वय पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बाला लखेन्द्र कह रहे हैं। सह समन्वयक हैं डॉ धीरेंद्र कुमार राय और आयोजन सचिव हैं छात्र सलाहकार डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ।
कार्यशाला का उद्घाटन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी करेंगे और उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगी कला संकाय की प्रमुख प्रोफेसर सुषमा घिल्डियाल ।
उद्घाटन समारोह में छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रोफेसर रंजन कुमार सिंह, एपीजे इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर सजल मुखर्जी, डी आई एल पानीपत की निदेशक प्रशिक्षण प्रोफेसर प्रेरणा डावर सलूजा, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर मुदिता राज, प्रोफेसर नवीन गौतम, प्रोफेसर अंकित कुमार मलयन सहित अनेक विद्वान शिक्षक भाग लेंगे।
दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला में फिल्म निर्माण के विविध तकनीकी पक्षों पर व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारियां प्रदान दी जाएगी और छात्र-छात्राओं को ड्रोन तथा एक आई की सहायता से फिल्म निर्माण के तकनीकियों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डॉ बाला लखेन्द्र
कार्यशाला समन्वयक