
*चन्दौली- आज दिनाँक 05.04.2026 के सांयकाल में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा थाना सैयदराजा* व पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना सैयदराजा कस्बा के बाजार में व्यापारी बंधुओ के बीच सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमणशील होकर सायंकालीन पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।