सिगरा थाना की बड़ी कार्यवाही भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति के किराए के फ्लैट से सेक्स रैकेट का भांड फोड़।।

बनारस जनपद में 50 से अधिक स्पा सेंटर कार्यवाही कुछ ही पर क्यों यह एक चर्चा का विषय

सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा और SOG-2 की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति के किराए के फ्लैट से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली सिगरा पुलिस को

सिगरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात SOG-2 और सिगरा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में 9 युवतियां और 4 युवक हिरासत में लिए गए। जिस फ्लैट से यह धंधा चल रहा था, वह भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर किराए पर दिया गया था।

पुलिस ने मौके से यूज्ड कंडोम, मोबाइल फोन, डिजिटल डेटा और एक रजिस्टर बरामद किया है। कई युवतियों को बाहर के जिलों से बुलाए जाने की भी पुष्टि हुई है। पूछताछ में रैकेट से जुड़े बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है।

स्थानीय लोगों की शिकायत और लंबी निगरानी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ के बाद महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र के अलावा शिवपुर लंका कई स्पा सेंटरों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। चर्चा यहां तक है अब सिपाही ग्राहक के भेष में जाएंगे और जानकारी होने के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ये कार्रवाई शहर में सक्रिय अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वैसे तो सिगरा थाने के सामने भी चलता है सोनिया पर भी है कई है महमूरगंज में भी कई है मलदहिया पर भी है अगर देखा जाए तो लगभग बनारस जिले में 50 से अधिक स्पा सेंटर है लेकिन जांच सिर्फ कुछ की ही होती है बाकी अन्य को क्यों रियायत दी जाती है यह एक बड़ा सवाल जितने भी स्पा सेंटर है सभी का लगभग कार्य एक ही होता है अनैतिक शारीरिक व्यापार फिर पुलिस सभी को क्यों नहीं टारगेट करती है यह भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *