
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और मई माह के भुगतान से इसका लाभ मिलेगा।
इस निर्णय से प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों और 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों को सीधा फायदा होगा।
मानदेय वृद्धि से सरकार पर 1475 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा और शिक्षा कर्मियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा।