
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल जनहित से जुड़े कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित है आज आजादी के बाद पहली बार गढ़इ नदी पर दो पुल का शिलान्यास जिसमें पचोखर ग्राम सभा के राजस्व गांव तकिया में 1 करोड़ 82 लाख की लागत से महदेउर ग्राम सभा के राजस्व गांव गोपालपुर में 1 करोड़ 57 लाख की लागत से वही ग्राम सभा पड़या में 4 करोड़ 44 लाख की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय गांव के देव तुल्य जनता द्वारा हाथों करवाया साथ ही यह भी बताते चले की इस अवसर पर स्थानीय जनता ने कहा की पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है जो स्वयं उदघाटन ना कर स्थानीय जनता से करवा रहा है यह हम सभी क्षेत्र वासियों का सम्मान है इसी कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा ग्राम सभा पड़या में जो ऐतिहासिक पुल बन रहा है क्षेत्र की जनता के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगा मैं आप लोगों को बता दूं कि जब बाढ़ क्षेत्र में मैं घूमने आया था मैंने देखा की ट्राली पर लोग अपना मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे पूरा गांव और सड़क डूबा हुआ था आने जाने का कोई रास्ता नहीं था उसके बाद मैं लोगों से वादा किया कि जब तक इसके ऊपर पुल नहीं बनाऊंगा मैं क्षेत्र में आऊंगा नहीं आज पुल का शिलान्यास किया हूं 3 महीने के अंदर ही इसका उद्घाटन करूंगा।साथ ही इसके बाद विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि गड़ई नदी पर ग्राम सभा पचोखर के तकिया पर आजादी के बाद पहली बार पुल बन रहा है यह पुल बनने से 10 ग्राम सभाओं को इसका लाभ मिलेगा इसके बाद ग्राम सभा गोपालपुर में भी गड़ई नदी पर एक पुल का शिलान्यास किया हूं इस पुल के बनने के बाद कम से कम 12 ग्राम सभाओं को इसका लाभ मिलेगा स्थानीय जनता को आने-जाने में सुविधा मिलेगी यह भी पुल आजादी के बाद पहली बार बना है विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा , मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा। शिलान्यास के अवसर पर प्रधानगण सूरज सिंह बब्बू सिंह कल्लू सिंह ओम प्रकाश मौर्य महेंद्र माही अशोक बिंद, महेंद्र श्रीवास्तव बृजेश बिंद सुनीता बिहार,विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया , सहित गांव की देव तुल्य जनता उपस्थित रही