पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा सनबीम स्कूल और केरल पब्लिक स्कूल के बच्चों को यातायत नियमों के बारे में जागरुक किया गया।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात चंदौली, सत्यप्रकाश यादव द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित सफर के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत यातायात प्रभारी चन्दौली द्वारा चकिया तिराहे पर सनबीम स्कूल और केरल पब्लिक स्कूल, मुगलसराय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान प्रमुख बिन्दुओं के प्रति जागरुक किया गया-
1.नियमों की जानकारी- यातायात प्रभारी ने बच्चों को सिग्नल की समझ, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग और सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।

2.सुरक्षा उपकरण- बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को भी यह संदेश दिया गया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।

3.अल्पायु ड्राइविंग पर रोक- छात्रों को समझाया गया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित आयु से कम होने पर वाहन चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

4.मोबाइल का प्रयोग न करें- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के खतरों के प्रति भी बच्चों को सचेत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सनबीम और केरल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ यातायात नियमों को समझा और स्वयं सुरक्षित रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। इस मौके पर यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व स्कूलों के शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *