चंदासी में नई पुलिस चौकी निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है
सड़क चौड़ीकरण के चलते पुरानी पुलिस चौकी हटाई जानी है,
जिसके स्थान पर नई चौकी का निर्माण प्रस्तावित है।
इसी दौरान अवतार हीरो के मालिक द्वारा चौकी निर्माण का विरोध किया गया,
जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही कई पुलिस चौकी प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और हालात को नियंत्रण में लिया।
वहीं, चौकी निर्माण के विरोध में कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए,
जिससे माहौल और गरमा गया।
फिलहाल सभी पक्षों को चंदासी पुलिस चौकी पर बुलाकर बातचीत की जा रही है,
ताकि मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।