वाराणसी । ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, सुरक्षा और समन्वय पर दिया जोर।

वाराणसी गोमती ज़ोन पुलिस उपायुक्त, जिन्हें जनता ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जानती है, नीतू काद्दयान ने आज व्यापारी बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी कर संवाद स्थापित किया। बैठक में व्यापारियों ने स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दे उठाए।
डीसीपी सिंघम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खराब सीसीटीवी कैमरों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए और हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था हेतु अन्य विभागों से समन्वय का भरोसा दिलाया। ‘ लेडी सिंघम ‘ ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशीलता से गदगद व्यापारियों ने नीतू काद्दयान को साफा पहनाकर सम्मानित किया। यह पहल पुलिस-पब्लिक पार्टनरशिप की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *